-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सांची दुग्ध संघ ने समितियों का कमीशन बढ़ाया
भोपाल सांची दुग्ध संघ ने अपनी दुग्ध समितियों को प्रोत्साहित करने कमीशन की दर में बढ़ोतरी की है। इससे संघ की ढाई हजार समितियों के 56 000 दुग्ध प्रदायकों को लाभ मिलेगा।
संघ के प्रशासक कवींद्र कियावत के निर्देश पर भोपाल दुग्ध संघ के सीईओ डॉ. केके सक्सेना ने योजना को मूर्तरूप दिया है। अब दुग्ध प्रदायक समितियों को 7 रुपये प्रति किलो से कमीशन बढ़ाकर 10 रुपये प्रति किलो किया गया है। यह योजना 11 दिसंबर 2020 से लागू की गई है। दूध प्रदायकों के दूध में 4 रुपये फेट की वृद्धि की गई है। इससे 2रुपये 20 पैसे प्रति लीटर का फायदा प्रदायकों को हुआ है। इससे दुग्ध प्रदायक समितियों में खुशी व्याप्त है। 56000 दुग्ध प्रदायक आर्थिक रूप से लाभान्वित हुए हैं। खास बात यह है कि दुग्ध प्रदायकों का कमीशन बढ़ाने के बावजूद उपभोक्ताओं के लिए बिक्रय सांची दुग्ध उत्पादकों में कोई वृद्धि नही की गई है।
सांची के गुणवत्तापूर्ण प्रोडक्ट दिनोदिन उपभोक्ताओं की खास पसंद बन रहे हैं।




Leave a Reply