-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सहयोग से सुरक्षा अभियान 15 अगस्त से
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 15 अगस्त को ‘सहयोग से सुरक्षा अभियान’ का शुभारंभ करेंगे। अभियान की मुख्य थीम ‘सहयोग और समर्थन से ही विजय-कोरोना समाप्ति का दृढ़ निश्चय’ है। सहयोग से सुरक्षा अभियान में शासकीय विभागों, स्वैच्छिक संगठन, व्यापारिक संगठन, धर्मगुरु और जनप्रतिनिधि व्यापक भागीदारी करेंगे। यह अभियान सभी वर्गो के सहयोग से संचालित होगा।
अभियान का मुख्य उद्देश्य जन जागरुकता के माध्यम से आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव लाना है। अभियान में लोगों के बीच जागरुकता लाई जायेगी जिससे वे कोरोना संक्रमण की समस्या के साथ ही जीवन जीने की आदत डाल सकें। स्वास्थ्य विभाग का यह भी प्रयास रहेगा कि नागरिक सुरक्षित व्यवहारों को अपनाएं। समुदायों को प्रोत्साहित करें जिससे वे बचाव के उपायों को जीवन शैली का अंग बना लें। स्वास्थ्य का संक्रमण से बचाव व्यवहार का हिस्सा बने इसके लिए इस प्रचार-प्रसार की निरंतरता बनाए रखने का लक्ष्य है। अभियान के तहत सरल और स्पष्ट संदेशों के माध्यम से लोगों की आदतों में बदलाव के प्रयास किये जायेंगे। कई बार गलत और भ्रामक जानकारियों से आमजन भ्रमित होते हैं, इनका प्रतिवाद कर सही स्थिति बताने का कार्य भी विभिन्न माध्यमों से लगातार किया जायेगा जिससे लोगों को वास्तविक जानकारी मिल सके।
अभियान की गतिविधियों के लिये समयबद्ध कार्यक्रम भी तय किया गया है। अभियान के दौरान शपथ कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। अभियान से जुड़ शासकीय विभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है, जो अभियान की गतिविधियों को गति देंगे।




Leave a Reply