सलोनी के पास कल्पेश से बात करते हुए और भी कई ऐसे ऑडियो

वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक खुदकुशी मामले में गिरफ्तार आरोपी पत्रकार सलोनी अरोरा से पुलिस रिमांड अवधि में पूछताछ जारी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में उसने यह स्वीकार किया है कि उसके पास और भी कई ऐसे ऑडियो है जो कल्पेश से बात करते हुए उसने रिकार्ड किये थे।ये ऑडियो मुंबई स्थित उस होटल के कमरे में रखे होने की बात वह कह रही है जहाँ वह पकड़े जाने के पहले रह रही थी। पुलिस का दल ऑडियो, उसका लेपटॉप आदि सामान की जब्ती के लिए जाएगा। ऑडियो एडिट किये जाने की बात भी वह मान रही है।
इस केस में फरारी के दौरान उसे सहयोग करने वाले व ब्लैकमेलिंग के षड्यंत्र में शामिल लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। सम्भव है केस में कुछ आरोपी बढ़ जाएं।
सहयोग नही कर रही
सूत्रों के अनुसार वह पुलिस पूछताछ में सहयोग नही कर रही है ना ही ठीक से खा पी रही है। उसे महिला थाने में रखा गया है। आगामी 9 अगस्त तक वह पुलिस रिमांड पर है।
भास्कर में ही पत्रकार रही सलोनी अरोरा पर आरोप है कि ब्लैकमेलिंग के जरिये 5 करोड़ के लिए लगातार दी जा रही मानसिक प्रताड़ना और धमकी के कारण ही गत 12 जुलाई की रात भास्कर के समूह सम्पादक कल्पेश याग्निक ने ऑफिस की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली थी।
गौरतलब है कि पुलिस सलोनी को मुम्बई से गिरफ्तार कर गत रविवार सुबह सलोनी इंदौर लेकर पहुची थी। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया था। अगली पेशी पर उसकी ओर से वकील भी खड़ा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today