सरकार ने संसद के मॉनसून सत्र से पहले 17 को सर्वदलीय बैठक बुलाई

सरकार ने संसद के मॉनसून सत्र से पहले इस महीनेकी 17 तारीख को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान संसद के दोनों सदनों की कार्यवाहीसुचारू रूप से चलाने के लिए विपक्ष से सहयोग मांगा जाएगा। लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी इसी दिन विभिन्‍न राजनीतिकदलों के नेताओं की सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

मॉनसून सत्र 18 जुलाई को शुरू होगा और10 अगस्‍त तक चलेगा। इस सत्र में 18 बैठकें होंगी। सत्र के दौरान लोकसभा में पारित और राज्‍यसभा में लंबित तीन तलाक विधेयक प्राथमिकता पर होगा। सरकार राष्‍ट्रीय अन्‍य पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाये जाने की भी कोशिश करेगी। राष्‍ट्रीय चिकित्‍सा शिक्षा आयोग और ट्रांसजैंडर विधेयक परभी चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today