वैकल्पिक ईंधन से चलाए जा रहे विद्युत वाहनों को परमिट से छूट

सरकार ने बिजली और वैकल्पिक ईंधन से चलने वाले वाहनों को परमिट से छूट देने का फैसला किया है। देश में इस प्रकार के वाहनों को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय किया गया है। केन्‍द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कल नई दिल्‍ली में भारतीय वाहन निर्माताओं के संगठन-एसआईएएम के वार्षिक सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए यह जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि बिजली चालित वाहनों तथा एथनॉल, बायोडीजल, सीएनजी, मिथेनॉल और जैविक ईंधन का उपयोग करने वाले ऑटो रिक्‍शा, बसों और टैक्सियों समेत सभी वाहनों को परमिट की आवश्‍यकता से मुक्‍त कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today