सरकार ने कांग्रेस से नई दिल्‍ली में 24 अकबर रोड़ स्थित पार्टी मुख्‍यालय खाली करने को कहा है।

सरकार ने कांग्रेस से नई दिल्‍ली में 24 अकबर रोड़ स्थित पार्टी मुख्‍यालय खाली करने को कहा है।  शहरी विकास मंत्रालय ने इस संबंध में कांग्रेस को नोटिस भेजा है।

नोटिस में पार्टी से मुख्‍यालय सहित चार बंगले खाली करने को कहा गया है। नोटिस के अनुसार 26 जून 2013 से इन बंगलों के आबंटन बंद कर दिए गए थे। नोटिस में यह भी कहा गया है कि बंगला खाली करने के लिए दिए गए नोटिस की तारीख से विलम्‍ब शुल्‍क का भुगतान भी करना होगा। इस बीच, कांग्रेस ने इस बात की पुष्टि की है कि उसे सरकार की तरफ से नोटिस मिला है। पार्टी नेता मोतीलाल वोरा ने कहा कि सरकार अगर और कोई जानकारी मांगती है तो वो उसे दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today