-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
सरकार ने आगाह किया कि सोशल मीडिया में CBSE के बारहवीं के प्रश्न पत्र फर्जी
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सी.बी.एस.ई. ने कहा है कि बारहवीं कक्षा का हिन्दी और राजनीति विज्ञान के जो पश्न-पत्र सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और यू-ट्यूब पर प्रचारित किए जा रहे हैं वे फर्जी हैं। एक सरकारी विज्ञप्ति में बोर्ड ने सूचित किया है कि सोशल मीडिया पर प्रचारित किए जा रहे प्रश्न-पत्र या तो फर्जी हैं या पिछले वर्ष के हैं। सरकार ने आज कहा है कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की दो अप्रैल को होने वाले हिन्दी इलेक्टिव प्रश्न-पत्र के लिए प्रचारित किया जा रहा लीक प्रश्न-पत्र कुछ भी नहीं है बल्कि वर्ष 2017 के हिन्दी कम्पार्टमेंट का पेपर है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव ने अपने ट्वीट में यह बात कही है।इससे पहले, विद्यार्थियों ने दसवीं कक्षा के गणित और बारहवीं कक्षा के अर्थशास्त्र प्रश्न-पत्र लीक होने के विरोध में आज नई दिल्ली में सी.बी.एस.ई. कार्यालय के नजदीक प्रदर्शन किया। इस बीच, दिल्ली पुलिस ने आज कहा कि सीबीएसई प्रश्न पत्र लीक मामले में 53 विद्यार्थियों और सात शिक्षकों से अब तक पूछताछ की गई है।




Leave a Reply