-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सम्मान अभियान की शुभंकर ‘’गुड्डी’’ बनी जागरूकता की प्रतीक
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गुड्डी के शुभंकर को प्रदेश स्तरीय महिला जन जागरूकता अभियान ‘सम्मान’ के लिये विकसित किया गया है। ‘गुड्डी’ एक 16 वर्षीय लड़की है। वह सामाजिक रूप से जागरूक है और अपने अधिकारों के प्रति सजग और सचेत है। उसे सही और गलत की पहचान है। वह किसी के बहकावे में नहीं आती। गुड्डी का पात्र इस आशय से विकसित किया गया है कि हर 14 से 18 वर्ष की लड़की उस पात्र से अपनी तुलना कर सके।
गुड्डी कौन है? मध्यप्रदेश पुलिस को गुड्डी की आवश्यकता क्यों पड़ी?
मध्यप्रदेश में महिला संबंधी अपराधों के विश्लेषण से दृष्टिगत हुआ कि 14 से 16 वर्ष आयु वर्ग की पीड़िताएं अधिकांशत यौन अपराधों की शिकार होती है। अपहरण के कुल अपराध में लगभग 70 प्रतिशत, बलात्संग के कुल प्रकरणों में लगभग 55 प्रतिशत और मानव दुर्व्यापार के कुल प्रकरणों में लगभग 52 प्रतिशत पीड़िताएं, इसी आयु वर्ग की होती है। इस उम्र की लडकियां सायबर अपराधों का भी शिकार हो रहीं हैं। मानव दुर्व्यापार के गिरोह भी इसी उम्र की लड़कियों को विशेषकर टारगेट करते हैं।
इस उम्र में बालिकाएं किशोरावस्था से युवावस्था में प्रवेश कर रही होती हैं और एक तरह से स्वतंत्र भी हो रहीं होती हैं। उन्हें सही और गलत का पूर्ण रूप से बोध होना भी आवश्यक रहता है। उन्हें अपने अधिकारों को जानना एवं कानून का ज्ञान भी अनिवार्य है। इसी आशय से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा दिल्ली स्थित कार्टूनिस्ट जयतो जिन्होंने टिंकल, टारगेट और हिन्दुस्तान टाईम्स में कार्य किया है, के सहयोग से इस 16 वर्षीय शुभंकर को बनाया।
सरल पोस्टर के माध्यम से अलग-अलग स्थितियां दर्शायी गई हैं ताकि उस उम्र की लड़कियाँ स्वयं का तादात्म्य उन परिस्थितियों से करके समझ विकसित कर सके। पोस्टर में प्रदर्शित किया गया है कि ‘गुड्डी’ अपनी सुरक्षा स्वयं करते हुए किसी के जाल में नहीं फंसती।
गुड्डी के साथ-साथ ‘भेडिया अंकल’, ‘लोमडी आंटी’ और ‘दोस्त रानी’ भी पोस्टर में दिखते हैं। शीघ्र ही असली हीरो राजू भी पोस्टर में शमिल होगा और मध्यप्रदेश पुलिस का यह प्रयास रहेगा कि गुड्डी के पात्र के माध्यम से महिला सुरक्षा का संदेश निरंतर पहुँचाती रहे।




Leave a Reply