-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सम्मान-निधि मिलने से खुश हैं किसान रामचरण
छतरपुर जिले के बंधीकलां गाँव के किसान रामचरण अहिरवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में पी.एम. किसान सम्मान-निधि की 2000 रुपये की पहली किश्त मिली है। रामचरण ने बताया कि खेती-किसानी से सीमित आमदनी होने के कारण उनके परिवार की माली हालत कमजोर हो गई थी। सम्मान-निधि की पहली किश्त की राशि बहुत बड़ा सहारा है। उन्होंने खेतीबाड़ी में यह राशि खर्च करने का निश्चय किया है।
किसान रामचरण ने किसान सम्मान-निधि के लिये प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा है कि इस योजना से देश और प्रदेश के लघु एवं सीमांत किसानों को बड़ी मदद मिली है। रामचरण ने किसान सम्मान-निधि के बारे में जानकारी लगने पर अपना पंजीयन करवाया था। उन्होंने अपने क्षेत्र के सभी किसानों से योजना का लाभ लेने का आग्रह किया है। पी.एम. किसान सम्मान-निधि योजना में प्रत्येक वर्ष जरूरतमंद और पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किश्त देने का प्रावधान है।




Leave a Reply