-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
समूचे विश्व का भारतीय अर्थव्यवस्था में विश्वास बढ़ रहा है
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में वैश्विक भरोसा बढ़ रहा है। वह आज मुंबई में एशियाई ढांचागत निवेश बैंक की तीसरी वार्षिक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। श्री मोदी ने कहा कि विदेशी निवेशक के लिए भारत की बेहद कम जोखिम वाली राजनीतिक अर्थव्यवस्था में गिनती होती है, जहां व्यापार के नियम सरल किए गए हैं और साहसिक सुधार किए जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने बैंक से भारत के नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और माल परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं तलाशने को कहा। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा बनाने के लिए संसाधन तलाशना एक चुनौती है और इसमें बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि भारत सात दशमलव चार प्रतिशत दर से आर्थिक विकास के साथ विश्व के विकास का प्रमुख इंजन बन गया है।




Leave a Reply