-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
समारोह निर्विघ्न संपन्न कराने श्री महागणेश यज्ञ अनुष्ठान, मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लिया संकल्प
उज्जैन में ‘श्री महाकाल लोक’ के लोकार्पण में पधार रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की निर्विघ्न सफलता के लिए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के उज्जैन स्थित अस्थाई निवास पर आज प्रातः विप्र बंधुओं ने श्री महागणेश यज्ञ अनुष्ठान किया।
स्वस्ति वाचन व वेद मंत्रों के साथ पं संतोष व्यास व पं लखन पाठक ने विधिविधान पूर्वक समारोह की सफलता के लिए संकल्प कराया और भगवान बाबा महाकाल और विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी से आयोजन समिति को आशीर्वाद प्रदान करने की याचना की। यज्ञ विधान के पश्चात मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान बाबा महाकाल की अनुकंपा से प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम निर्विघ्न पूर्ण होगा और बाबा महाकाल परिसर का भव्य स्वरूप देख कर देश और दुनिया आश्चर्य चकित हो जाएगी। मंत्री भूपेंद्र सिंह के साथ आयोजन समिति के सदस्य सांसद अनिल फिरोजिया व भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक जोशी भी यज्ञ विधान में सम्मिलित हुए।




Leave a Reply