-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
समाज हित एवं पीडि़त मानवता की सेवा के लिए कार्य करें आयुर्वेद चिकित्सक: गौतम
मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम शुक्रवार को चरक जयंती के अवसर पर रानी दुल्लैया स्मृति आयुर्वेद पी.जी. महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने अपने उद्बोधन में कहा कि आयुर्वेद हमारी महान प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। समय के साथ्ज्ञ आयुर्वेद के क्षेत्र एवं शोध की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सकों को समाज हित एवं पीडि़त मानवता की सेवा के लिए कृत संकल्पित होकर कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी, वैद्य डॉ. गोपाल दास मेहता, पूर्व डायरेक्टर डॉ. एल.के.शर्मा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में महर्षि चरक की पूजा-आराधना भी की गई।
विधानभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने इस अवसर पर कहा कि जब देवता और दानव मंदार पर्वत से समुद्र का मंथन कर रहे थे. तब तेरह रत्नों के बाद चौदहवें रत्न के रूप में धन्वंतरि सामने आए, जो अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे। धन्वंतरि अमृत यानी जीवन का वरदान लेकर प्रकट हुए थे और इन्हें आयुर्वेद जगत का प्रणेता और वैद्यक शास्त्र का देवता माना जाता है। महर्षि चरक ने वैदिक काल में आयुर्वेद को जन कल्याणकारी बनाने एवं इसकी स्थापना की दिशा में कार्य किया। आज आयुर्वेद के विद्वान के रूप में हम सभी की जिम्मेदारी है कि इस चिकित्सा पद्धति को आमजन तक पहुंचाए ताकि उनका उचित उपचार हो सके।
कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक श्री हेमन्त सिंह चौहान, प्राचार्य डॉ. एल.एस. पानीग्रही, वरिष्ठ शिक्षक डॉ. अतुल पंवार, डॉ. दीपिका आनंद, डॉ. प्रशांत मठ, डॉ. रचना जैन, डॉ. संजय कुलवाल एवं डॉ. डॉली जॉन प्राचार्य आर.डी. मेमोरियल कॉलेज ऑफ नर्सिंग, डॉ. प्रषांत तिवारी, डॉ. संजय पाटकर सहित अनेक वरिष्ठजन, चिकित्सक एवं आयुर्वेद के विद्यार्थी उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिलीप नलगे एवं डॉ. कृष्णा सिंह ने किया।




Leave a Reply