समाज को जोड़ने के नाम पर तोड़ने का काम कर रहा जयस

जनजाति समाज में विद्वेष फैलाने की मंशा से एक जनजाति वर्ग के जनप्रतिनिधि खरगौन सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल पर सोशल मीडिया पर जयस संगठन के कार्यकर्ता द्वारा अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गयी है, अगर जयस संगठन वास्तव में समाज हित की बात करता तो जनजाति समाज के ही एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर ऐसी अनर्गल और अशोभनीय टिप्पणी नहीं करता। जनजाति समाज को यह देखने की आवश्यकता है कि जयस सामाजिक संगठन के नाम पर समाज को तोड़ने का काम कर रहा है।

यह बात भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं ने गंधवानी के जयस संगठन के कार्यकर्ता द्वारा भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल पर सोशल मीडिया पर की गयी अशोभनीय टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कही। घटना के संबंध में सोमवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की।

                भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं खरगौन बडवानी सांसद श्री गजेन्द्र सिंह पटेल को लेकर सोशल मीडिया पर गंधवानी निवासी सुनील सोलंकी एवं उसके साथियों द्वारा अभद्र टिप्पणी की गयी। जिसको लेकर जनजाति मोर्चा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में रोष है। सोमवार को अजजा मोर्चा ने अशोभनीय टिप्पणी के विरोध में जनजाति बाहुल्य जिलों में ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज किया। भोपाल में अजजा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उप पुलिस अधीक्षक, अपराध शाखा एवं थाना प्रभारी एमपी नगर को ज्ञापन सौंपा।

समाज के संगठन के नाम पर युवाओं को भ्रमित कर रहा जयस : जयदीप पटेल

                भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री जयदीप पटेल ने पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह पटेल पर सोशल मीडिया पर की गयी अशोभनीय टिप्पणी को जयस संगठन की कुत्सित मानसिकता का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि जयस संगठन युवाओं को भ्रमित कर रहा है। सामाजिक संगठन के नाम पर जनजाति समाज में विद्वेष फैलाने का काम जयस के नेता कर रहे है। उन्होंने कहा कि अगर जयस वास्तव में समाज हित में कार्य करता तो जनजाति समाज के निर्वाचित जनप्रतिनिधि के उपर इस तरह के मिथ्या और अनर्गल टिप्पणी नहीं करता।

राजनैतिक हित साधने के लिए समाज का सहारा ले रहे जयस नेता : भाबर

                भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री कलसिंह भाबर ने कहा कि जयस संगठन ने जनजाति समाज को संगठित करने के नाम पर युवाओं को जोड़ा, लेकिन उनके नेता हीरालाल अलावा कांग्रेस से चुनाव लड़े। झाबुआ, नेपानगर और मांधाता के उपचुनाव में जयस ने कांग्रेस के लिए काम किया। वास्तव में अगर जयस संगठन के नेता समाज को जोडने का काम करते तो कांग्रेस के साथ खडे नहीं होते। जनजाति समाज के लोगों को अब यह देखने की आवश्यकता है कि किस तरह समाज के नाम पर जयस संगठन के नेता अपने राजनैतिक हित साध रहे है। इन्हें जनजाति समाज से कोई लेना देना नहीं है। अगर इन्हें वास्तव में जनजाति समाज की चिंता होती तो वे इस तरह जनजाति समाज के ही जनप्रतिनिधि के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी नहीं करते। जयस के नेता जनजाति समाज के लोगों के बीच विद्वेष फैलाने की मंशा रखते है। जनजाति समाज कभी भी जयस की विचारधारा से भ्रमित नहीं होने वाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today