उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, देश के पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव का आज सुबह निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी उनके पुत्र और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर पर दी। मुलायम सिंह यादव के निधन पर देश के तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुलायम सिंह यादव समाजवाद के प्रखर समर्थक थे और जयप्रकाश के आंदोलन में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे औऱ देश के रक्षा मंत्री तक की जिम्मेदारी संभाली। कई दशकों तक उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति के प्रमुख चेहरे रहे। अमरसिंह उनके विश्वस्थ साथी रहे और उनके बीच प्रगाढ़ संबंध रहे। मुलायम सिंह यादव के परिवार में कई बार अच्छे बुरे वक्त आया। अखिलेश यादव के समाजवादी पार्टी की कमान संभालते समय मुलायाम सिंह यादव को कई अपनों की नाराजगी भी झेलना पड़ी थी।
मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली
मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से उनकी हालत अस्थिर बनी हुई थी। एक अक्टूबर को उन्हें मेदांता के आईसीयू में ले जाया गया था जहां उनकी हालत में स्थिर हो गई थी। आज सुबह पौने दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली तो उनके पुत्र व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी। मुलायम सिंह अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नेताजी के उपनाम से जाने जाते थे।
Leave a Reply