-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
समन्वय समिति की बैठक में सूद-विभा की मौजूदगी से घबराए रहे नेता
विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस में रूठे या निष्क्रिय नेताओं के बीच समन्वय की जिम्मेदारी निभा रही समिति की भोपाल में सोमवार को बैठक हुई लेकिन समिति के दो स्थानीय सदस्य पूर्व महापौर द्वय सुनील सूद व विभा पटेल की मौजूदगी से मुलाकात करने पहुंचने वाले नेता घबराए रहे। अधिकांश नेता अपने मन की बात मन में ही लेकर लौट गए। हालांकि समिति ने आधी रात तक लोगों से मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समन्वय समिति के अध्यक्ष हैं जो वीआईपी गेस्ट हाउस में समिति के अन्य साथियों रामेश्वर नीखरा, सत्यव्रत चतुर्वेदी, विभा पटेल, सुनील सूद व मुजीब कुरेशी के साथ शाम चार बजे से भोपाल के नेताओं से मिलना शुरू किए थे। सबसे पहली मुलाकात सुरेंद्र सिंह ठाकुर की हुई तो आधी रात तक यह सिलसिला चला। मिलने वालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी भी थे।
मुलाकात करने वालों में से ज्यादातर ने अपना विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनने का दावा प्रस्तुत किया। कुछ नेताओं ने कोटे के कारण जीतने वाले प्रत्याशियों को निपटाए जाने की परंपरा से बचाने की गुहार लगाई तो कुछ ने कहा कि बड़े नेताओं के सहारे टिकिट पाने वालों को अब बाहर किया जाना चाहिए। समिति ने भोपाल की गुटीय राजनीति को समझते हुए नेताओं से पूछा कि चुनाव जीतने के लिए क्या करना चाहिए तो उन्हें अधिकांश नेताओं ने जवाब दिया कि सब नेता अहम और तेरा-मेरा छोड़कर मैदान में उतर आएं। जिसे टिकिट मिले तो उसके लिए काम करें तो पार्टी को कोई हरा नहीं सकता।




Leave a Reply