-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सभी के सहयोग से कोरोना को पराजित करेंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में है। हम शीघ्र ही सभी के सहयोग से प्रदेश में कोरोना को पूर्ण रूप से परास्त करेंगे। अस्पताल में कोरोना के इलाज की सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रदेश में कोरोना की मृत्यु दर निरंतर नीचे जा रही है तथा हमारे प्रयास हैं कि कोरोना का हर मरीज स्वस्थ होकर घर जाए।
मंत्री चौहान आज ग्वालियर में जिला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, मंत्रीगण श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्रीमती इमरती देवी, श्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, संभागायुक्त श्री एमबी ओझा, आयुक्त जनसंपर्क डॉक्टर सुदाम खाडे, पुलिस महानिरीक्षक श्री राजाबाबू सिंह आदि उपस्थित थे।
जिले में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्वालियर जिले में कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण है। यहां की मृत्यु दर भी काफी कम है, जिसका एक कारण यहां के निवासियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना है। परंतु पिछले कुछ दिनों से थोड़ा संक्रमण बढा है। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्य इस संबंध में वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखकर कार्य करें। संक्रमण बिल्कुल नहीं फैलना चाहिए।
बाजारों में हो फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि बाजार खुले रहें परंतु बाजारों में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। हर व्यक्ति अनिवार्य रूप से मास्क पहने, एक-दूसरे के बीच पर्याप्त दूरी बनाकर रखें, यहां वहां न थूकें तथा अन्य सभी सावधानियां बरतें।
4000 बिस्तरों की व्यवस्था सुनिश्चित करें
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि कोरोना इलाज के लिए चयनित अस्पतालों एवं आइसोलेशन सेंटर्स में कम से कम 4000 बिस्तरों की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही अस्पतालों में ऑक्सीजन सहित सभी चिकित्सकीय इंतजाम पुख्ता होने चाहिए। अन्य बीमारियों के इलाज के लिए भी अस्पताल निर्धारित रहे।
15 जुलाई तक पूर्ण करें सर्वे का कार्य
समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने निर्देश दिए कि किल कोरोना अभियान के अंतर्गत चल रहे सर्वे की गति बढ़ाई जाए तथा 15 जुलाई तक सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जिन मरीजों में कोरोना के लक्षण पाए जाते हैं उनकी जांच की जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किल कोरोना अभियान के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। हम एक-एक कोरोना मरीज की पहचान कर, उनका इलाज कर प्रदेश को कोरोना मुक्त करेंगे।
संक्रमण का पता लगाने पूल सैंपलिंग का कार्य
बैठक में कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि जिले में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए पूल सैंपलिंग का काम प्रमुखता से किया जा रहा है। अब तक जिले में लगभग 9000 पूल सैंपल कराए गए हैं, जिनमें मात्र 25 कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की कॉन्ट्रैक्ट हिस्ट्री भी ट्रेस की गई है। इससे स्पष्ट है कि जिले में सामुदायिक संक्रमण जैसी कोई स्थिति नहीं है।
जिले में संक्रमण का प्रतिशत 2.8
कलेक्टर ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण का प्रतिशत 2.8 है। अब तक कुल 29000 कोरोना की जांच हो चुकी है। जिले में संचालित 30 फीवर क्लीनिक में स्वास्थ्य जांच प्रमुखता से कराई जा रही है। संक्रमित क्षेत्रों में वार्ड समितियों का सहयोग लिया जा रहा है। जो बिना मास्क कि घूमते मिलते हैं उन्हें जागरूक कर उनसे कोरोनावरियर्स के रूप में सेवा कार्य लिया जा रहा है।
कोरोना योद्धा की पुत्री को ₹50 लाख की सहायता
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोरोना योद्धा स्वर्गीय हेमलता वर्मा की पुत्री कुमारी प्रीति वर्मा को सम्मान निधि के रूप में ₹50 लाख का चेक प्रदान किया तथा कहा कि उन्हें सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हेमलता वर्मा की ड्यूटी कोविड-19 के कार्य में लगी थी। ड्यूटी के दौरान वे संक्रमित हो गई, जिससे गत दिनों उनकी मृत्यु हुई।




Leave a Reply