-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सदन के सुचारू रूप से संचालन हेतु लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित समिति की बैठक भोपाल में हो: शर्मा
मध्यप्रदेश विधानसभा के सामयिक अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा उत्तर प्रदेश के 3 दिवसीय प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित से सौजन्य भेंटकर उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा सदन के सुचारू संचालन के लिए गठित समिति की बैठक भोपाल में आयोजित करने के लिए आमंत्रित किया। दीक्षित इस समिति के अध्यक्ष हैं। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष तथा प्रमुख सचिव ए पी सिंह इस समिति के सदस्य हैं।
इस समिति में 7 राज्यों मध्यप्रदेश, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु, त्रिपुरा आदि के माननीय विधानसभा अध्यक्ष सदस्य हैं। शर्मा सोमवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से भी मुलाकात करेंगे। इस यात्रा में श्री शर्मा के साथ विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री ए. पी. सिंह भी मौजूद हैं। रविवार को सामयिक अध्यक्ष शर्मा ने आयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। इससे पहले उन्होंने सरयू नदी के तट पर पहुंच कर पूजा की और हनुमान गढ़ी में भी दर्शन किये। शर्मा ने कारसेवा स्थल पहुंच कर अयोध्या में बनने वाले भव्य मंदिर के निर्माण का भी अवलोकन किया।
अयोध्या में सर्किट हाउस में सामयिक अध्यक्ष का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। अयोध्या से लखनऊ के रास्ते में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य (बस्ती विधायक) श्री अजय सिंह ने भी सामयिक अध्यक्ष का स्वागत किया। उत्तरप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री दीक्षित से चर्चा के दौरान सामयिक अध्यक्ष श्री शर्मा ने कोविड काल में विधानसभा सत्र संचालन के विषय पर विमर्श किया। श्री शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा 1 दिन का वर्चुअल सत्र आयोजित किया गया, जो कि देश में एक इतिहास है।
श्री शर्मा ने प्रवास के दौरान पत्रकारों से भी चर्चा की। श्री शर्मा ने कहा कि उत्तरप्रदेश योगी जी के नेतृत्व में विकास की राह पर तेज गति से दौड़ रहा है। यहां गुंडाराज पर नकेल कसी गई है, इसके लिए श्री योगी जी बधाई के पात्र हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का भी दृढ़ वुश्वास है कि लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। श्री शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि वे सोमवार को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात करेंगे।




Leave a Reply