-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सतपुड़ा में युवक को जलाकर कार सहित फेंकने वाले पकड़ाए
छिंदवाड़ा पुलिस ने भोपाल के एक युवक की हत्या के बाद उसकी लाश को जलाकर सतपुड़ा के जंगल में फेंकने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब इनका पुलिस रिमांड लेकर भोपाल पुलिस उन्हें भोपाल लाएगी।
छिंदवाड़ा पुलिस ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर आरोपियों और घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि हत्या के सभी आरोपी भोपाल के हैं। उन्होंने करोंद के राजेश साहू नाम के युवक को इंजेक्शन देकर बेहोश किया था और इसके बाद सतपुड़ा के जंगल में उसे जलाकर कार सहित फेंक दिया था। राजेश साहू 26 दिसंबर से लापता था। साहू का अयोध्या नगर में भी घर है।
पुलिस को आरोपियों ने बताया कि राजेश को उन्होंने सतपुड़ा घाटी के माहुल झिर थाना अंतर्गत पेट्रोल डालकर जलाया था और कार के साथ उसे धक्का दे दिया था। घटना को अंजाम देने वालों में छिंदवाड़ा का भी एक आरोपी है। घटना के बाद छिंदवाड़ा पुलिस को 27 दिसंबर को लाश मिली थी। पुलिस ने एसआईटी घटित कर अंधेकत्ल की पतारसी कराई थी।
आरोपियों में शामिल युवक करोंद निवासी नरेश गुर्जर व सुखी निवासी अशोक अग्रवाल जो कुछ दिनों से कोरल कासा करोंद में निवास करता था। उसने अन्य 4 आरोपी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों में दो करोंद ईरानी ढेरा निवासी भी हैं।




Leave a Reply