सतपुड़ा भवन में आग लगी, तीन मंजिल पर लपटें पहुंची, कांग्रेस का शिवराज सरकार जाने का तंज

भोपाल में सतपुड़ा सरकारी बहुमंजिली बिल्डिंग में शाम को आग गई। इस भवन में मध्य प्रदेश सरकार के विभागाध्यक्ष कार्यालय संचालित होते हैं। सरकारी बिल्डिंग में आग लगने पर कांग्रेस ने तंज कसा कि आग बता रही है शिवराज सरकार जा रही है।

अरेरा हिल्स स्थित सतपुड़ा भवन में आज शाम को करीब चार बजे काला धुंआ उठा और देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगीं। इस भवन में सरकार के प्रमुख विभाग वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आदिम जाति कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभागों के विभागाध्यक्ष कार्यालय संचालित होते हैं। आग से करीब तीन मंजिलों का में लपटें पहुंचीं जिससे सरकारी रिकॉर्ड और फर्नीचर आदि जलकर नष्ट हो गए।
कांग्रेस का तंज, सरकार जा रही
सतपुड़ा भवन में आग लगने की घटना को लेकर कांग्रेस ने तंज कसा है और कहा कि यह आग बता रही है कि शिवराज सरकार जा रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश सरकार के घोटालों की सूची पढ़ी तो उन घोटालों के रिकॉर्ड को ही नष्ट करने की कवायद शुरू हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today