सतना की मैहर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी इन दिनों पार्टी से नाराज हैं लेकिन पार्टी उन्हें न तो निकाल रही है और न ही उन्हें अपना कहने की हिम्मत जुटा पा रही है। इस दुविधा पू्र्ण स्थिति में जब मैहर में पार्टी विधायक संजय पाठक को त्रिपाठी की गैर मौजूदगी में कार्यकर्ताओं की बैठक लेना शर्मिंदगी का कारण बन गया। पढ़िये रिपोर्ट।
भाजपा के लिए सतना की मैहर विधानसभा सीट से नारायण त्रिपाठी हैं लेकिन वे काफी समय से पार्टी से नाराज हैं। उन्होंने एक संगठन बनाकर विंध्य को राज्य बनाने की मांग करते हुए लोगों को अपने साथ जोड़ लिय़ा। त्रिपाठी अब भाजपा के लिए गले की हड्डी बन गए हैं। त्रिपाठी को पार्टी अभी न अपना मान रही है और न निकाल रही जिससे यहां नेताओं को त्रिपाठी समर्थकों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है।
त्रिपाठी की गैर मौजूदगी में बैठक में, समर्थकों ने नारे लगाए
मैहर में भाजपा के चारों मंडल की बैठक लेने पहुंचे सांसद गणेश सिंह व विधायक संजय पाठक को त्रिपाठी समर्थकों ने नारे लगाकर अपने गुस्से का इजहार कर दिया। पाठक ने बैठक में कार्यकर्ताओं से पार्टी के साथ होने पर उनकी सहमति जानी और इसके बाद जब उन्होंने पूछा कि आप में से केवल वे हाथ उठाएं जो किसी व्यक्ति विशेष को विधायक बनाना चाहता है तो नारायण त्रिपाठी के नाम की आवाज आते ही वे चुप रह गए। बैठक समाप्त होने के बाद भी पाठक के पीछे लोगों ने नारायण त्रिपाठी जिंदाबाद के नारे लगाए।
Leave a Reply