-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
सक्षम दिव्यांग कोविड सेवा निधि संग्रहण योजना का शुभारंभ
विकलांगों के विकास हेतु समर्पित राष्ट्रीय संगठन सक्षम- समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल ने कोविड की संभावित तीसरी लहर से सुरक्षित कर दिव्यांगों को सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए के संपूर्ण राष्ट्र में सक्षम दिव्यांग कोविड सेवा निधि संग्रहण योजना प्रारंभ की है। मप्र में शुक्रवार को ऑनलाइन समारोह के माध्यम से मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने इस अभियान का शुभांरभ किया।
इस अवसर पर सक्षम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. पवन स्थापक, सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. सुकुमार एवं राष्ट्रीय सहसचिव श्रीमती स्वाती धारे भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने कहा कि समाज के एक महत्वपूर्ण हिस्से की सहायतार्थ प्रारंभ किए गए अभियान की शुरूआत का अवसर मुझे प्रदान किया गया है इसके लिए मैं संस्था का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। श्री गौतम ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण समाज पर अत्यंत प्रतिकूल पड़ा है। स्वास्थ्य के साथ ही लोगों को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में दिव्यांगजनों के सहयोग की चिंता स्वाभाविक है, और सक्षम ने इस दिशा में कदम उठा कर प्रशंसनीय कार्य किया है।
श्री गौतम ने कहा कि अभी तक समाज के भीतर दिव्यांगों के प्रति दान आधारित अवधारणा व्याप्त है, इसको बदलकर सक्षम संस्था अधिकार आधारित अवधारणा को समाज में लाने का कार्य कर रही है। यह एक महत्वपूर्ण एवं प्रशंसनीय प्रयास है।
विधानसभा अध्यक्ष ने सक्षम संस्था के पदाधिकारियों से कहा कि वे दिव्यांगजनों के एक दल को को अगले सत्र के दौरान विधानसभा लाएं, ताकि उन्हें विधानसभा की कार्यवाही से अवगत कराने के साथ ही संसदीय प्रक्रिया की सामान्य जानकारी दी जा सके। श्री गौतम ने इस अवसर पर सक्षम द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपने स्तर पर हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।




Leave a Reply