सउदी अरब में पवित्र शहर मक्का के निकट मिना में हज यात्रा के दौरान मची भगदड़ में 14 भारतीयों की मौत हुई है।विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने अपने ट्विटर संदेश में बताया कि जेदाह में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अनुसार 13 घायल भारतीय नागरिक अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि सउदी अधिकारियों की पुष्टि के बाद ही हताहतों की सही संख्या के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
सउदी अरब के शाह सलमान ने मिना में भगदड़ के दौरान 717 जायरीन की मौत के बाद यात्रियों की सुरक्षा की समीक्षा का आदेश दिया है। घटना में 900 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। शाह ने कहा है कि हज यात्रा को सफलतापूर्वक चलाने के लिए इसका प्रबंध बेहतर ढंग से करने की जरूरत है। सउदी सरकार ने भगदड़ की घटना की जांच के लिए आयोग का भी गठन किया है।
सउदी अरब के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल मंसूर अल तुर्की ने बताया है कि कल शैतान को पत्थर मारने की रस्म अदा करने की जल्दी में दो अलग-अलग रास्तों से आ रहे हज यात्री एक जगह आकर टकरा गए। उससे भगदड़ मच गई।
00 966 1254 58 000 और 00 966 1254 96 000 टोल फ्री फोन नम्बर है – 800 24 777 86
Leave a Reply