संस्कृति विभाग के राष्ट्रीय-राज्य सम्मानः इंदौर के डॉ. दुबे को हिंदी साहित व वीरमणि को उर्दू साहित शिखर सम्मान

मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा इस वर्ष 2021 का हिंदी साहित शिखर सम्मान डॉ. अश्विनी कुमार दुबे व उर्दू साहित शिखर सम्मान डॉ.नरेंद्र वीरमणि को दिया जा रहा है। संस्कृति विभाग प्रतिवर्ष कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत की विभिन्न विधाओं में राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सम्मान प्रदान करता है और वर्ष 2021 के राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मानों की चयन समिति की बैठकें विगत दिनों भोपाल में आयोजित की गई थी।

सम्मान के फैसलो लेकर संस्कृति संचालक अदिति कुमार त्रिपाठी ने कहा कि विभाग द्वारा इन राष्ट्रीय एवं राज्य सम्मानों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को प्रतिष्ठापित किया गया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के वर्ष 2021 के राज्य शिखर सम्मानों के सम्ब़न्ध में दिनांक 18 नवम्‍बर 2022 को प्राप्त स्वीकृति अनुसार कलाकारों के नामों की घोषणा की जाती हैं :- जिसमें शिखर सम्मान-हिन्दी साहित्य डॉ. अश्विनी कुमार दुबे, इंदौर, शिखर सम्मान- उर्दू साहित्य डॉ. नरेन्द्र वीरमणि, इंदौर, शिखर सम्मान-संस्कृत साहित्य श्री भगवतीलाल राजपुरोहित, उज्जैन, शिखर सम्मान -शास्त्रीय संगीत पं. श्रीधर व्यास, उज्जैन, शिखर सम्मान – शास्त्रीय नृत्य डॉ. विजया शर्मा, भोपाल, शिखर सम्मान-रूपंकर कलाऍं श्री अनिल कुमार, भोपाल, शिखर सम्मान – नाटक श्री प्रशांत खिरवड़कर, भोपाल, शिखर सम्मान -दुर्लभ वाद्य वादन श्री मुन्ने खॉं, भोपाल एवं शिखर सम्मान-जनजातीय एवं लोक कलाएं श्रीमती सावनी बाई, डिंडौरी को दिये जाने की घोषणा की गई है। राज्‍य शिखर सम्‍मानों से सम्‍मानित सभी कलाकारों एवं साहित्‍यकारों को सम्‍मान स्‍वरुप रुपये एक-एक लाख की सम्‍मान राशि, सम्‍मान पट्टिका एवं शॉल-श्रीफल प्रदान किया जाता है।

इसी प्रकार वर्ष 2021 के राष्ट्रीय सम्मानों के लिए आयोजित बैठकों में लिये गये निर्णय एवं दिनांक 6 दिसम्‍बर 2022 को प्राप्‍त स्वीकृति अनुसार कलाकारों, साहित्यकारों के नामों की घोषणा की जाती हैं: जिसमें राष्ट्रीय कबीर सम्मान (3 लाख) डॉ. श्याम सुंदर दुबे, हटा, राष्ट्रीय मैथिलीशरण गुप्त सम्मान (2 लाख) श्री सदानन्द गुप्त , गोरखपुर, राष्ट्रीय इकबाल सम्मान (2 लाख) डॉ. सैयद तक़ी आबदी, हैदराबाद, राष्ट्रीय शरद जोशी सम्मा‍न (2 लाख) डॉ. श्रीराम परिहार, खण्डवा, राष्ट्रीय नानाजी देशमुख सम्मान (2 लाख) जनजाति कल्याण केन्द्र महाकोशल, डिंडौरी,राष्ट्रीय कुमार गंधर्व सम्मान (1.25 लाख) सुश्री रुक्मिणी विजय कुमार, हैदराबाद, राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्मान (1 लाख) श्री रविशंकर श्रीवास्ताव, भोपाल, राष्ट्रीय निर्मल वर्मा सम्मान (1 लाख) सुश्री शिखा वार्ष्णेय, लंदन, राष्ट्रीय फादर कामिल बुल्के सम्मान (1 लाख) डॉ. हाइंस वेर्नर वेसलर, डेनमार्क, राष्ट्रीय गुणाकर मुले सम्मान (1 लाख) श्री जयंत विष्णु नार्लीकर, कोल्हापुर, राष्ट्रीय हिन्दी सेवा सम्मान (1 लाख) श्री अजीत वडनेरकर, भोपाल को दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today