संस्कृति मंत्री डॉ. साधौ द्वारा कार्निवल-2020 का शुभारंभ

चिकित्सा शिक्षा, आयुष एवं संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने कार्मल कान्वेन्ट सीनियर सेकण्ड्री स्कूल में कार्निवल-2020 का शुभारंभ किया। डॉ. साधौ ने इस मौके पर कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई प्रतिभा होती है। आवश्यकता इस बात की है कि उसे पहचानकर समय रहते निखारा जाये।

मंत्री डॉ. साधौ ने कहा कि कार्निवल जैसे आयोजन बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को सामने लाते हैं। ऐसे आयोजन स्वागत-योग्य हैं क्योंकि इनसे बच्चों के जीवन में उत्साह और प्रसन्नता का संचार होता है।

डॉ. साधौ ने कार्निवल में फूड एण्ड क्राफ्ट स्टाल्स का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्राचार्य सिस्टर पवित्रा और आर्च विशप फादर लियो कार्नेलियो भी मौजूद थे। इस मौके पर छात्राओं ने आर्कषक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today