-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
संस्कार वैली की नौवीं की छात्रा गुमी, इंदौर से लौटते समय आष्टा में मिली
संस्काार वैली स्कूल की कक्षा नौवीं की छात्रा दिशा यादव बुधवार शाम को अचानक घर से गुम हो गई। परिजनों ने तलाश करने के बाद कोलार थाने में सूचना दी लेकिन कुछ घंटे बाद उसके इंदौर में होने की सूचना मिली। जब तक पुलिस इंदौर पहुंचती इसके पहले ही वह भोपाल लौटते समय आष्टा के पास पुलिस को मिल गई।
पुलिस ने गुरुवार को सुबह उसे परिजनों को सौंपा। दिशा के घर से लापता होने, इंदौर पहुंचने और फिर लौटने को लेकर कई सवालों के जवाब पुलिस को चाहिए लेकिन वह सामान्य नहीं है। इस कारण पुलिस ने उसे परिजनों को सौंपकर बाद में अपने सवालों के जवाब के लिए दिशा से पूछताछ करने का फैसला किया है। हालांकि दिशा के लापता होने के कुछ घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर उसकी मासूम सी फोटो के साथ सूचना की पोस्ट वायरल हो गई थी जो बुधवार रात तक कई व्हाट्सअप ग्रुप में वायरल होकर पहुंच गई। उसके कुछ फोटो भी वायरल हुए जिसमें उसकी मासूमियत झलक रही थी। मॉल में एक नन्हें से बालक के साथ दिशा दिखाई दे रही थी तो एक वायरल तस्वीर में सफेद ड्रेस में वह परी लग रही थी।




Leave a Reply