-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
संसद में मोदी सरकार की राज्यसभा में होगी परीक्षा, अभी वहां विपक्ष हावी है
मोदी सरकार की सोमवार से बजट सत्र में अग्निपरीक्षा शुरू होने जा रही है क्योंकि निचले सदन लोकसभा में तो उसके घटक दलों के सांसदों की संख्या में मिलाकर वह 353 की संख्या के साथ बहुमत में है लेकिन राज्यसभा में अभी भी विपक्ष के 102 सांसद होने से उसके लिए चुनौतियां हैं।
एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेता मोदी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार सरकार बनने के बाद संसद का पहला सत्र 17 जून से शुरू हो रहा है. भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं की रविवार को बैठक हुई. पीएम मोदी की मौजूदगी में हुई इस बैठक में संसद सत्र के लिए रणनीति, सुचारू संचालन और सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा की गई.
बैठक में एनडीए के नेताओं ने इस सत्र के लिए रणनीति को अंतिम रूप दिया. गौरतलब है कि आगामी सत्र में 4 जुलाई को आर्थिक सर्वेक्षण और 5 जुलाई को बजट से पहले कई महत्वपूर्ण बिल पेश किए जाने हैं. इनमें तीन तलाक, केंद्रीय शैक्षणिक संस्थान (शिक्षक संवर्ग में आरक्षण) विधेयक 2019, आधार और अन्य कानून (संशोधन) विधेयक 2019 आदि विधेयक शामिल हैं. मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) को दंडनीय अपराध बनाता है, जिसकी वजह से पिछली बार सरकार को विपक्षी दलों की आपत्तियों का सामना करना पड़ा था.




Leave a Reply