-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
संसद की नयी इमारत पर विचार
बढ़ती आबादी के अनुरूप सांसदों की संख्या में वृद्धि की संभावना एवं सुरक्षा-प्रौद्योगिकी आवश्यकताओं के मद्देनजर संसद के नये भवन की संभावना पर विचार किया जा रहा है जिसके बारे में करीब डेढ़ साल पहले लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शहरी विकास मंत्रालय को पत्र लिखा था। सुमित्रा महाजन ने अनौपचारिक बातचीत के दौरान कहा, ‘‘नये भवन की बात सोच रहे हैं। इस बारे में प्रस्ताव दिया है। स्थान की कमी हो रही है।’’
नए संसद भवन की जरूरत को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ने करीब पांच साल में दो बार शहरी विकास मंत्रालय को पत्र लिखा है। अध्यक्ष की ओर से लिखे गए पत्र में वर्तमान भवन को पुरानी हो रही धरोहर इमारत बताया है। जुलाई 2012 में मीरा कुमार ने स्पीकर रहते हुए इस बारे में खत लिखा था। इसके बाद अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने नौ दिसंबर 2015 को केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू को पत्र लिखा था। सूत्रों के अनुसार, शहरी विकास मंत्रालय द्वारा इस बारे में विचार एवं राय पेश करने की संभावना है। उन्होंने कहा कि नया भवन आतंकी खतरों से निपटने एवं नई प्रौद्योगिकी से युक्त तथा हरित इमारत की अवधारणा पर आधारित होने की बात कही गई है जो सौर पैनल से लैस की जायेगी।
महाजन ने पत्र में लिखा था कि, वर्तमान परिसर ग्रेड 1 हेरिटेज बिल्डिंग है और यह पुरानी हो रही है। इस पर पुराने होने के निशान भी दिखाई देने लगे हैं। मरम्मत में बाधाएं आने के साथ ही स्टाफ के कामों में भी दिक्कत आने लगी है। इसके चलते नए भवन की जरूरत महसूस की जा रही है।
इससे पहले मीरा कुमार के कार्यकाल के दौरान 13 जुलाई 2012 को पत्र भेजा गया था।




Leave a Reply