-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
संसद का नया भवन संसदीय प्रक्रियाओं को सुगमता व लोकतंत्र को मजबूती देगा: वीडी शर्मा
देश के नए संसद भवन का गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेदिल्ली में भूमिपूजन किया जिसे वेबिनार के माध्यम से देशभर में देखा गया। मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि नया संसद भवन संसदीय प्रक्रियाओं को सुगम और लोकतंत्र को मजबूती देगा।
वेबिनार के माध्यम से संसद के नए भवन और सेंट्रल विस्टा परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी एवं शरतेंदु तिवारी ने प्रदेश अध्यक्ष के निवास पर लाइव देखा। शर्मा ने कहा कि संसद का नया भवन न सिर्फ आकार में बड़ा होगा, बल्कि सभी आधुनिक सुविधाओं और प्रणालियों से युक्त भी होगा। संसद का यह नया भवन संसदीय प्रक्रियाओं में लगने वाले समय को कम करके उन्हें सुगम बनाएगा, वहीं देश में लोकतंत्र को विस्तार और मजबूती भी देगा। इस नए संसद भवन की नींव रखने पर मैं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताता हूं और उन्हें प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से धन्यवाद देता हूं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने राजधानी दिल्ली में संसद के नए भवन के भूमिपूजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि नए संसद भवन में लोकसभा और राज्यसभा दोनों एक साथ काम करेंगी और पार्लियामेंट हॉल में दोनों ही सदनों के 1224 सदस्यों के एक साथ बैठने के लिए पर्याप्त स्थान होगा। इसके अलावा सदन की कार्यवाही एवं सांसदों के उपयोग के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं और प्रणालियां भी उपलब्ध होंगी। इससे संसदीय कार्यवाही में लगने वाला कीमती समय बचेगा और संसद की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी। श्री शर्मा ने आशा जताई कि जिस तरह से वर्तमान संसद ने आजादी के बाद देश को गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है, उसी तरह नया संसद भवन देश को हर मोर्चे पर आत्मनिर्भर बनाने, भारतमाता के गौरव को परम शिखर पर पहुंचाने और विश्वमंच पर देश को एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। श्री शर्मा ने नए संसद भवन के लिए देश और प्रदेश की जनता को बधाई भी दी।




Leave a Reply