-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
संयुक्त राष्ट्र अमोरिका के काउंसल जनरल माइक हैंकी ने किया मप्र जनजातीय संग्रहालय का भ्रमण
संयुक्त राष्ट्र अमोरिका के काउंसल जनरल माइक हैंकी ने आज मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय, भोपाल का भ्रमण किया। अवलोकन दौरान उन्होंने संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं, चित्र प्रदर्शनी, चिन्हारी सोविनियर शॉप और पुस्तकालय ‘लिखन्दरा’ का अवलोकन किया।
हैंकी ने संग्रहालय की दीर्घाओं एवं उनमें जनजातीय समुदाय की वाचिक और कला परम्परा के बेहतर प्रदर्शन तथा कलात्मक संयोजन की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि इस तरह का अनूठा संयोजन जनजातियों को केंद्र में रखकर संभवतः कहीं नहीं किया गया है। यहां जिस तरह से जनजातीय कथाओं और उनके शिल्पों को प्रदर्शित किया गया है, यह अद्भुत है। अवलोकन दौरान उन्होंने आवास दीर्घा एवं लिखंदरा पुस्तकालय को देख प्रशंसा की और एक भील जनजातीय चित्र क्रय किया। अवलोकन के दौरान संग्रहालय के अधिकारी उपस्थित रहे।




Leave a Reply