-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
संबल योजना में 5 एकड़ के किसान और छोटे व्यापारी भी शामिल
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने मण्डला जिले के ग्राम भुआबिछिया में विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए घोषणा की कि संबल योजना में 5 एकड़ तक के किसानों और छोटे व्यापारियों को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर 5 एकड़ तक के कृषक परिवार में एक से अधिक भाई-बहन है तो वे भी योजना के पात्र होंगे।
80 लाख किसान परिवार होंगे लाभान्वित
मुख्यमंत्री श्री चौहान की इस घोषणा से प्रदेश में 5 एकड़ तक भूमि वाले कुल 80 लाख किसान परिवार सीधे मुख्यमंत्री जन-कल्याण योजना (संबल) के पात्र होंगे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में करीब एक करोड़ 51 लाख कृषक खातेदार है। इनमें से 71 लाख पाँच एकड़ से अधिक कृषि भूमि वाले और 80 लाख परिवार 5 एकड़ से कम के खातेदार है।
26 करोड़ के विकास/निर्माण कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि बिछिया विधानसभा क्षेत्र के पहुँचविहीन क्षेत्रों में हालौन सिंचाई परियोजना का पानी लिफ्ट सिस्टम से पहुँचाया जाए। श्री चौहान ने बिछिया विधानसभा क्षेत्र में 26 करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।




Leave a Reply