-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
संगठन की सफलता में टेक्नोलॉजी का उपयोग बढ़ाना आज की आवश्यकता : मुरलीधर राव
भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसा संगठन है, जो अपने कार्यकर्ताओं को समय-समय पर प्रशिक्षित करता है। इसलिए हम अपने आपको अन्य पार्टियों से अलग पाते हैं। वर्तमान समय टेक्नोलॉजी का युग है। इसलिए संगठन की सफलता के लिए टेक्नोलॉजी का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए।
यह बात भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रभारी श्री पी मुरलीधर राव ने बुधवार को राजगढ़ में आयोजित प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर जी ने अधिकतम प्रवास करने सलाह दी। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने भी प्रदेश पदाधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। बैठक में प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी उपस्थित थे।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा मंत्र सामाजिक समरसता का है। हमारा हर काम समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़कर होता है। लेकिन हमारे विचार विरोधी लोग और प्रतिद्वंदी तिल का ताड़ बनाने का काम कर रहे हैं। अब समय है कि सरकार और संगठन एकमेव होकर और अधिक ताकत के साथ काम करें। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं।
इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश का संगठन पूरे देश में एक आदर्श संगठन के रूप में जाना जाता है। प्रवास, बैठकें हमारे संगठन कार्य का हिस्सा हैं। प्रवास के बिना किसी भी संगठन का विस्तार और सुदृढ़ीकरण नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज में भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। हमें उन चुनौतियों का सामना करते हुए समाज को तोड़ने वाले लोगों को अपने काम के माध्यम से जवाब देना है।
बैठक का समापन राष्ट्रगान जन-गण-मन के साथ हुआ। इस अवसर पर पार्टी के समस्त प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन प्रदेश महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार ने एवं आभार प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह ने व्यक्त किया।




Leave a Reply