संक्रमण की चेन तोड़ना प्रत्येक जिले का टास्क हो

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शहरों और कस्बों के साथ ही ग्रामों में भी कोरोना के संक्रमण को बढ़ने से रोकना है। इस कार्य में समाज, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाएं स्वयं जनता कर्फ्यू कराने का निर्णय लें। उनके इस सहयोग से समाज के नागरिक कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहे सकेंगे। आज जरूरत है कि आपदा की इस घड़ी में सभी मिलकर सहयोग करें और कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए हर एक व्यक्ति केवल और केवल घरों में स्वयं को सुरक्षित रखें और घर से बाहर नहीं निकलें। शहर के साथ ही ग्रामों में भी 30 अपै्रल तक जनता कर्फ्यू आम नागरिकों के सुरक्षित जीवन के लिए लगाया जाए। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह और सीएमएचओ डा. विजय पथौरिया एनआईसी केन्द्र से इस व्ही.सी. से जुड़े रहे।

जो ग्राम सुरक्षित हैं वहां के नागरिक आवागमन के रास्ते सील करें और किसी बाहरी एवं अंजान व्यक्ति को गांव में न आने दें। जो व्यक्ति कोरोना से पीड़ित नहीं हैं और आज स्वस्थ एवं सुरक्षित हैं वह घर से बाहर न निकलें। जहां अधिक संक्रमित रोगी हैं वहां कंटेनमेंट जोन बनाकर संक्रमण नियंत्रण सुनिश्चित करें। हर स्थिति में संक्रमण की चेन तोड़ना है। रहवासी संघ और स्वैच्छिक संगठन सहयोग करें ताकि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जो व्यवस्थाएं कमतर पड़ रही हैं, उन्हें नागरिकों के सहयोग से पर्याप्त बनाया जा सके।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा कलेक्टर्स से संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खंडवा, बुरहानपुर प्रशासन के संक्रमण नियंत्रण के प्रयासों को सराहनीय बताया और अन्य जिलों के कलेक्टरों से भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए नवाचार के साथ-साथ मानवीय जीवन की सुरक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करने पर जोर दिया।
तीन माह का खाद्यान्न निःशुल्क मिलेगा एक साथ
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के सभी पात्र निर्धन उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों से एक साथ तीन माह का राशन निःशुल्क मिलेगा।
सांस की डोर न टूटे
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में संक्रमित रोगियों के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की व्यवस्था के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास जारी हैं। रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता भी बनती जा रही है। इनका डॉक्टर्स के परामर्श एवं रोगी लक्षण के अनुसार न्यायपूर्ण वितरण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी रोगी की सांस की डोर न टूटे।
प्रत्येक व्यक्ति शंका होने पर टेस्ट अवश्य कराएं
कोरोना टेस्ट देने वाले व्यक्ति बाहर नहीं घूमें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आइसोलेशन से जुड़ी सम्पूर्ण व्यवस्थाएं जिला कलेक्टर सुनिश्चित कराएं। जिन व्यक्तियों को सर्दी, खाँसी, बुखार है, वे तत्काल जाँच करवाएँ, जाँच की रिपोर्ट आने तक स्वयं को आइसोलेशन में रखें। सेंपल देने के बाद बहुत से लोग घूमते रहते हैं, इस पर भी नियंत्रण करना है। इससे परिवार को संक्रमित होने से बचाया जा सकेगा। यदि घर छोटा है तो कोविड केयर सेंटर जाकर व्यवस्था का लाभ लेना चाहिए।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर्स से कहा कि जिन जिलों में ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किए गए हैं, वे प्लांट स्थापना का कार्य प्रारंभ करें। कुछ जिलों में ऑक्सीजन सिलेंडर लेने की पहल सराहनीय है। कलेक्टर द्वारा स्थानीय प्रबंध भी सुनिश्चित हों।
भारत और मध्यप्रदेश हमारी माँ है
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आगामी 30 अप्रैल तक घर से न निकलें, संक्रमण की चेन तोड़ें। भारत और मध्यप्रदेश हम सबकी माँ है, हम सभी को इसके दूध की लाज रखना है। समाज इस संकट में साथ खड़ा हो। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स से कहा कि आइसोलेशन केन्द्रों के लिए निजी और सरकारी भवन का उपयोग करें। कलेक्टर अपने स्तर पर नवाचार भी करें। हम सम्मिलित प्रयासों से जंग जीत जायेंगे।
कारावास जाएंगे कालाबाजारी करने वाले
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि औषधियों की कालाबाजारी करने वाले को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएसए) में कारावास भेजें। इस समय सबसे बड़ी आवश्यकता लोगों का जीवन बचाना है। जीवनरक्षक इंजेक्शन को अधिक कीमत पर बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
वित्तीय समस्या नहीं होगी
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किए जाने वाले स्थानीय प्रबंध में वित्तीय समस्या नहीं आने दी जाएगी। राज्य शासन स्तर से धन राशि की कमी नहीं होगी। यह प्रत्येक जिले का टास्क होना चाहिए कि कम से कम रोगी अस्पताल पहुँचे। होम आइसोलेशन व्यवस्था का अधिकतम प्रयास हो। इन्दौर में की गई पहल प्रशंसनीय है। सांसद, विधायक भी पूरा सहयोग कर रहे हैं। सामाजिक संगठन सरकार के प्रयासों को मजबूत करें। निश्चित ही इस महामारी को हम सभी मिलकर हरा देंगे। उन्होंने कहा कि गेहूं उपार्जन केन्द्रों पर कृषक एवं अन्य लोग अस्वस्थ्य न हो कलेक्टर देखें। इसी तरह शादी-विवाह के मांगलिक कार्य में भीड़ एकत्र न हो शक्ति करें।
अफ्वाह फैलाने वाले भेजे जाएं जेल
मुख्यमंत्री ने दो-टूक शब्दों में कहा कि कोरोना संक्रमण के संबंध में भ्रग एवं अफ्वाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही करें और उन्हें जेल भेजें। इसी तरह कालाबाजारी करने वाले लोगों को रासुका में निरूद्ध कराएं। जो लोग औषधि एवं खाद्यान्न सामग्री अधिक मूल्य पर बेचते पाए जाते हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उनकी दुकानें बंद करें।
स.क्र./211/1051/2021/फोटो क्रमांक 01 संलग्न है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today