श्री राजनाथ सिंह ने अमरनाथ यात्रा बस दुर्घटना में हताहतों के प्रति संवेदना व्यीक्त की

केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने जम्‍मू कश्‍मीर में अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से मारे गए लोगों के प्रति शोक व्‍यक्‍त किया है। अपने शोक संदेश में उन्‍होंने कहा है कि दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं।दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य लाभ की प्रार्थना करता हूं।श्री राजनाथ सिंह ने रामबन के पास हुई दुर्भाग्‍यपूर्ण बस दुर्घटना के बारे में जम्‍मू कश्‍मीर की मुख्‍यमंत्री सुश्री महबूबा मुफ्ती से बातचीत की। उन्‍होंने गृह मंत्री को चलाए जा रहे बचाव कार्य के बारे में जानकारी दी। श्री राजनाथ सिंह ने जम्‍मू कश्‍मीर के राज्‍यपाल श्री एन.एन.वोहरा से टेलीफोन पर बात की। श्री वोहरा दुर्घटनास्‍थल पर पहुंच गए हैं। उन्‍होंने गृहमंत्री को स्‍थिति की जानकारी दी।जम्‍मू से श्रीनगर जाते समय रामबन में बनीहाल में रामसू पुलिसथाना क्षेत्र में नचाला (Nachala) के पास 45 अमरनाथ यात्रियों को ले जा रही बस पहाड़ से उलट गई। रामबन के एस.एस.पी. ने बताया है कि इस दुर्घटना में 16 अमरनाथ यात्री मारे गए हैं और 29 घायल हो गए हैं। 18 घायलों को एयरलिफ्ट करके हेलीकाप्‍टर से जम्‍मू मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल में भेजा गया है। 11 अन्‍य घायलों को सड़क मार्ग से श्रीनगर ले जाया जा रहा है। इन यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटनाग्रस्‍त बस में यात्रा कर रहे अमरनाथ यात्रियों के बारे में जानकारी प्राप्‍त करने के लिए हेल्‍पलाइन नं. 0191-2560401 और 0191-2542000 पर सम्‍पर्क किया जा सकता है।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today