श्री नीतीश कुमार 20 तारीख को बिहार के नये मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

श्री नीतीश कुमार पटना में गांधी मैदान में इस महीने की 20 तारीख को दोपहर दो बजे बिहार के नये मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले उन्‍होंने राजभवन में राज्‍यपाल रामनाथ कोविंद से भेंट कर राज्‍य में नई सरकार के गठन के लिए दावा पेश किया।  राज्‍यपाल ने उनका दावा स्‍वीकार किया और नई सरकार के गठन के लिए उन्‍हें आमंत्रित किया।

 श्री नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन के तीनों घटक दलों- राष्‍ट्रीय जनता दल, जनता दल यूनाइटेड और कांग्रेस के विधायक मंत्रिमंडल में शामिल किए जाएंगे। श्री नीतीश कुमार ने राज्‍य में कानून का शासन और सामाजिक न्‍याय स्‍थापित करने का वादा किया है। उन्‍होंने कहा कि नई सरकार राज्‍य की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करेगी।

नीतीश कुमार ने कहा कि हरेक वि‍धायक को मंत्री नहीं बनाया जा सकता है। उन्‍होंने वि‍धायकों को लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने को कहा। इससे पूर्व नीतीश कुमार को महागठबंधन की बैठक में आम सहमति से नेता चुना गया। इस बैठक में जदयु, राजद और कांग्रेस के नर्वनिर्वाचित वि‍धायकों के अलावा नेतागण मौजूद थे। एक अन्‍य घटनाक्रम में बिहार कांग्रेस ने वि‍धानसभा में पार्टी नेता चुनने के लिए श्रीमती सोनिया गांधी को अधि‍कृत किया।  इस बैठक में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता सी.पी.जोशी और प्रदेश अध्‍यक्ष अशोक कुमार चौधरी उपस्‍थि‍त थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today