-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
श्रीलंका के बाद इराक मेंअराजकता, राष्ट्रपति भवन-सरकारी इमारतों में घुसी भीड़
श्रीलंका में जिस कदर राजनीतिक संकट के हालात बने थे, उसी तरह इराक में भी परिस्थितियां बन गई हैं। लोगों ने राष्ट्रपति भवन और सरकारी इमारतों में घुसकर उत्पात मचाया तो अमेरिका ने दूतावास खाली करा लिया है। आज भी हालात में सुधार नहीं बताया जा रहा है। अब तक हिंसा में 20 लोगों के मारे जाने की खबर है।
इराक में शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल सद्र ने सियासी संकट दूर नहीं होने से जब राजनीति से सन्यास लेने का ऐलान कर दिया तो वहां हिंसा भड़क गई। सेना ने कर्फ्यू लगाया मगर इससे भी हालात काबू नहीं हो सके। अल सद्र समर्थकों ने हिंसात्मक घटनाएं कीं। राष्ट्रपति भवन के भीतर भीड़ घुस गई और जिस तरह श्रीलंका में भीड़ ने राष्ट्रपति भवन में उत्पात मचाया था, उसी तरह इराक में भी हुआ। भीड़ राष्ट्रपति भवन के स्वीमिंग पूल में कूद गई और वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी करने लगी। इराक की सरकारी इमारतों में भी ऐसे ही हुआ जिससे स्थिति लगातार बेकाबू हो गई।
मीडिया में रक्षा विशेषज्ञों ने कहा है कि इराक में राजनीतिक संकट और हिंसा की वजह से तेल की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में असर होगा लेकिन भारत में इसका विशेष असर नहीं होगा क्योंकि भारत का रूस के साथ तेल का सौदा है। विशेषज्ञों ने कहा कि मगर भारत में ही इसके दूरगामी परिणाम होंगे।




Leave a Reply