-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर महिला कांग्रेस अर्चना जायसवाल ने गौरक्षा का दिलाया संकल्प
मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. श्रीमती अर्चना जायसवाल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पंचकुईया राममंदिर पंहुचकर विधि विधान से लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना की। डॉ. जायसवाल ने महामंडलेश्वर लक्ष्मणदास, विधायक संजय शुक्ला एवं साधू संतो की मौजूदगी में शंखनाद कर पूजा की शुरुआत की.
इसके बाद उन्होने भगवान श्री कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल, राधा-कृष्ण को तिलक लगाकर माखन, मिश्री, खीर और मिष्ठान का भोग लगाया तत्पश्चात उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के गौरक्षा संकल्प को आगे बढ़ाते हुए गायों का तिलक कर गुड और हरा चारा खिलाकर मंदिर परिसर में महिला कार्यकर्ताओं के साथ पौधे लगाए। इस मौके पर डॉ. जायसवाल ने प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ जी के गौशाला संवर्धन एवं संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि हम सब जन्माष्टमी के अवसर पर एक संकल्प लें कि अपने स्तर पर सभी गो-रक्षा कर उनका संरक्षण करेंगे और सिर्फ गाय ही नहीं संपूर्ण प्रकृति की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर महिलाओ ने मंदिर प्रांगण में सुंदर- सुंदर रंगोली बनाई और भगवान श्री कृष्ण-राधा के भजन भी प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण किया गया। इम मौके पर बडी संख्या में श्रद्धालु और महिलाएं उपस्थित रही।




Leave a Reply