-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
श्रीकृष्ण आख्यान की कला अभिव्यक्तियों पर एकाग्र ललित पर्व 29 से 31 तक
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा उज्जैन में भारतीय ज्ञान धाराओं से उपजी कला अभिव्यक्तियों पर एकाग्र त्रिवेणी संग्रहालय स्थापित है। संग्रहालय द्वारा विशेष विषयों पर आधारित परिसंवाद, संगोष्ठियां, व्याख्यान के साप्ताहिक मासिक आयोजन के अलावा विविध अवसरों पर कला अभिव्यक्तियों पर एकाग्र नृत्य एवं गायन केंद्रित समारोहों के आयोजन किये जाते हैं। कोरोना के इस वर्तमान दौर में विभाग अपनी गतिविधियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन प्रसारित कर रहा है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर त्रिवेणी संग्रहालय द्वारा 29 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय श्रीकृष्ण आख्यान की कला अभिव्यक्तियों पर एकाग्र ललित पर्व का आयोजन किया जा रह है। समारोह व्याख्यान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम का प्रसारण विभाग के यूट्यूब चैनल- https://youtu.be/dW3UnEm_c5Q और फेसबुक पेज https://www.facebook.com/events/362057025636421/?sfnsn=wiwspwa पर लाइव प्रसारित किया जायेगा।
29 अगस्त को दोपहर 2.00 बजे से हिमाचल की लोक संस्कृति में श्रीकृष्ण विषय पर व्याख्यान होगा। जिसमें मुख्य वक्ता हिमाचल के डॉ गौतम शर्मा (व्यथित) अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। वहीं शाम 5.30 बजे इंदौर की स्मिता मोकाशी एवं साथी का शास्त्रीय गायन और उज्जैन के हरीश पोद्दार एवं साथी कृष्णलीला की प्रस्तुति देंगे।
30 अगस्त को दोपहर 2.00 बजे कथकली में श्रीकृष्ण विषय पर केरल के डॉ.सी.पी. उन्नीकृष्णन अपने विचार रखेंगे। इसी दिन शाम 5.30 बजे भोपाल की डॉ. दिव्यता गर्ग और साथियों का उप शास्त्रीय गायन एवं इंदौर की सुचित्रा हरमलकर एवं साथी कृष्णायन कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगी।
31 अगस्त को दोपहर 2.00 बजे श्रीकृष्ण की प्रासंगिकता विषय पर उत्तरप्रदेश के आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी चर्चा करेंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे सांस्कृतिक प्रस्तुति में उज्जैन के कलाकार करणसिंह गुर्जर और साथी मालवी भक्ति गीत एवं भोपाल की वैशाली गुप्ता के निर्देशन में “मैं कृष्ण” नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जायेगी।




Leave a Reply