-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
श्रीओंकारेश्वर महादेव-श्रीमहकालेश्वर ज्योतिर्लिंग चार्टर्ड बस सेवा से सीधे जुड़े
अब रोज प्रातः 7.30 बजे व 9.00 बजे ओंकारेश्वर जाने के लिए यात्रियों को मंदिर के समीप से ही बस उपलब्ध होगी व श्रद्धालूगण दर्शन कर रात्रि में ही उज्जैन वापस भी आ सकेंगे. महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने अपने प्रयासों को मंदिर तक सीमित न रखकर हमेशा दर्शनार्थियों के लिए एक कदम आगे बढ़कर ही प्रयास किया है.
महाकालेश्वर मंदिर के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ ने बताया कि मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की प्राथमिकता रहती है कि उन्हें यंहा से ओंकारेश्वरजी के दर्शन हेतु सरल साधन मंदिर प्रांगण से ही मिले. धाकड़ ने बताया कि आज यह मांग भी पूरी हो गयी है. उन्होंने बताया कि अब रोज प्रातः 7.30 बजे व 9.00 बजे ओंकारेश्वर जाने के लिए यात्रियों को मंदिर के समीप से ही बस उपलब्ध होगी व श्रद्धालू गण दर्शन कर रात्रि में ही उज्जैन वापस भी आ सकेंगे.
उज्जैन, इंदौर व ओंकारेश्वर के लिए प्रारम्भ
बस का किराया भी आम श्रद्धालू के अनुरूप उज्जैन से ओंकारेश्वरजी रु 248 व इंदौर से ओंकारेश्वरजी रु 150 ही रखा गया है.
दोनों ज्योतिर्लिंग के बीच नही थी कोई भी सीधी बस सेवा
दोनों ज्योतिर्लिंग के मध्य सीधी सेवा प्रारम्भ होने से श्रद्धालुओं में हर्ष व्याप्त है न सिर्फ कम व्यय में सफ़र पूर्ण होगा बल्कि समय का भी भरपूर उपयोग होकर सभी श्रद्धालुजन आसपास के सभी धार्मिक स्थानों का भी भ्रमण सुखपूर्वक कम समय मे कऱ सकेंगें.




Leave a Reply