उज्जैन में प्रज्ञा का हाल जानने के लिए आज श्रावण माह के पहले सोमवार को महाकाल पालकी में विराजमान होकर भ्रमण पर निकले। महाकाल की सवारी महाकालेश्वर मंदिर से निकलने के पहले उनकी कलेक्टर और एसपी सहित शहर के जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना की और फिर महाकाल शहर के भ्रमण पर निकले। देखिये और पढ़िये महाकाल की पहली सवारी की रिपोर्ट।
भगवान महाकाल की सवारी पर विशाल ध्वज लगाया गया था और राजाधिराज महाकाल पालकी में विराजित थे। उज्जयिनी में उनकी सवारी महाकालेश्वर मंदिर से शुरू हुई जिसकी पहले मंदिर के सभा मंडप में पूजा अर्चना की गई। कलेक्टर पुरुषोत्तम कुमार, एसपी सचिन शर्मा, मंत्री व स्थानीय विधायक मोहन यादव, नगर के प्रथम नागरिक महापौर मुकेश टटवाल, विधायक पारसचंद्र जैन, श्री पंचायत महानिर्वाणी अखाड़े के मंहत विनीत गिरी महाराज, नगर पालिक निगम आयुक्त रोशन सिंह ने विधिवत पूजा की।
गणमान्यों ने महाकाल की सवारी की पालकी को कांधा दिया महाकाल की श्रावण माह की पहली सवारी को गणमान्य लोगों ने कांधा देकर शहर भ्रमण के लिए रवाना किया। मुख्य पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा ने पूजा संपन्न कराई। महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर पालकी के पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश सशस्त्र बल के जवानों ने भगवान महाकाल को गॉर्ड ऑफ ऑनर यानी सलामी दी। शहर में महाकाल की सवारी के दर्शन के लिए सड़क के दोनों तरफ भारी भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुजनों ने पुष्प अर्पित कर महाकाल के दर्शन लाभ लिए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश खेल अधोसंरचना, प्रशिक्षण, अकादमियों और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारियों के माध्यम से राज्य को एक उभरते खेल हब के रूप में विकसित करने की दिशा में कार - 21/01/2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के स्थापना दिवस की राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेघालय भारत का गौरव है। यह राज्य पर्वतमाला - 21/01/2026
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन नेकलेक्टर्स से कहा है कि वे जिलों में सरकार के प्रतिनिधि है और शासन की प्रत्येक योजना और कार्यक्रम के क्रियान्वयन में सभी विभागों के अमले के साथ लीडर की भूमिका निभाक - 21/01/2026
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने सभी जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिये है कि वे अवैध खनिज कारोबार सहित समाज विरोधी अन्य गतिविधियों को सख्ती से रोके और ऐसी कार्रवाई करें जिस - 21/01/2026
Leave a Reply