श्रावण मास के दूसरे सोमवार को उज्जैन में महाकाल की भगवान चंद्रमोलेश्वर पालकी निकाली गई। पालकी में मनमहेश हाथी पर विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले। नगर भ्रमण के दौरान पालकी में कई गणमान्य शामिल हुए और महाकाल के जयघोष के साथ पूरे नगर से हाथी पर विराजित मनमहेश भगवान महाकाल निकले। पढ़िये रिपोर्ट।
भगवान महाकाल की आज दूसरी सवारी उज्जैन नगर में निकाली गई। पालकी निकलने के पहले षोडशोपचार से पूजन अर्चन किया गया और भगवान की आरती उतारी गई। भगवान को मध्य प्रदेश पुलिस के सशस्त्र जवानों ने सलामी दी। पालकी में आगे पुलिस बैंड चला। भगवान चन्द्रमोलेश्वर पालकी में व श्री मनमहेश हाथी पर विराजित होकर अपने भक्तों के साथ नगर भ्रमण पर निकले।
मुख्य पुजारी के पूजन अर्चन के बाद सवारी निकली
सवारी के निकलने के पूर्व सभामंडप में पूजन-अर्चन मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा द्वारा संपन्न् कराया गया। सर्वप्रथम भगवान श्री महाकालेश्वर भगवान का षोडशोपचार से पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात भगवान की आरती की गई। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल के घोष के साथ पुष्प वर्षा की गई।भगवान इंद्र ने भी श्री महाकालेश्वर भगवान का स्वागत किया।
भगवान श्री चन्द्रिमोलेश्वर पालकी में सवार होकर अपनी प्रजा का हाल जानने और भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले। पालकी जैसे ही श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य् द्वार पर पहुंची सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में सवार श्री चन्द्रमोलेश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। सवारी मार्ग में स्थान-स्थान पर खडे श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल के घोष के साथ उज्जैन नगरी के राजा भगवान श्री महाकालेश्वर पर पुष्पवर्षा की।
Leave a Reply