श्रमिकों के खातों में 184.6 करोड़ की राशि अंतरित

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के 8 लाख 85 हजार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खाते में मंत्रालय से आज सिंगल क्लिक के माध्यम से 88.5 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। प्रत्येक निर्माण श्रमिक को ₹1000 की राशि अन्तरित की गई है। राज्य शासन द्वारा अभी तक कुल 184.6 करोड रुपए की राशि आपदा सहायता के रूप में प्रदेश के लॉक डाउन प्रभावित श्रमिकों के खातों में अंतरिक्त की जा चुकी है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रम अशोक शाह, मुख्यमंत्री के सचिव एम सेल्वेंद्रन आदि उपस्थित थे।

दूसरी बार की गई है राशि अन्तरित

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर प्रदेश के निर्माण श्रमिकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में लॉक डाउन की अवधि पुनः बढ़ाए जाने के कारण निर्माण श्रमिकों को यह राशि दूसरी बार अंतरित की गई है। पहले प्रदेश के समस्त पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को माह अप्रैल की ₹1000 प्रति श्रमिक के मान से कुल राशि 88 करोड ₹50 हज़ार उनके खातों में अंतरित की जा चुकी है।

बाहर फंसे मजदूरों को भी राशि भिजवाई

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि मध्य प्रदेश के मजदूर जो बाहर के राज्य में फंसे हैं उन्हें भी ₹1000 प्रति मजदूर के मान से राशि कुल 7.6 करोड़ रुपए 76 हजार मजदूरों को अंतरित की गई है। इसके अलावा हमारे प्रदेश में फंसे अन्य प्रदेशों के मजदूरों को भी सहायता दी गई है।

राशि व राशन दोनों मिले, मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्‍न जिलों के निर्माण श्रमिकों से बातचीत की। मजदूरों ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें 2 माह की राशि तथा 3 माह का निशुल्क राशन दोनों मिल गए हैं। किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। सभी ने मुख्यमंत्री को संकट के समय इस सहायता के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया। मुख्‍यमंत्री ने दमोह जिले के पंजीकृत निर्माण श्रमिक श्री दयाशंकर असाटी, श्री आनंद चक्रवर्ती, होशंगाबाद जिले के श्री चंद्र भूषण शर्मा, श्री हरिप्रसाद, अशोकनगर के श्री हरीराम कुशवाहा, श्री मदन लाल के पुत्र, शाजापुर के श्री हंसराज माली, गुना के अमीर शाह, विदिशा के श्री लक्ष्मण सिंह, छतरपुर के श्री दिनेश रायकवार, बुरहानपुर के श्री गणेश सरदार, सिवनी के श्री ईश्वर विश्वकर्मा, मंदसौर के श्री कैलाश माली, उज्जैन के श्री जगदीशजी तथा रतलाम के निर्माण श्रमिक श्री ईश्वर लाल से बातचीत की।

मजदूर भाई पूरी सावधानी रखें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मजदूरों से कहा कि वे अपने कार्यस्थल तथा घर पर पूरी सावधानियां रखें। एक दूसरे से 2 गज की दूरी बनाकर रखें, हाथ ना मिलाएं, गले ना मिलें, मास्क लगाएं, बार बार हाथ धोएं, इधर-उधर ना थूकें, कहीं भी भीड़ इकट्ठी ना करें। आप सभी के सहयोग से हम कोरोना को शीघ्र हराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today