-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बूथ स्तर पर होगा वृहद पौधारोपण: सुमित पचौरी
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से लेकर उनके जन्मदिवस 6 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पचौरी ने बताया कि राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी प्रातः 8.30 बजे समिधा पार्क ई 2 स्कालर होम स्कूल के पीछे वृक्षारोपण करेंगे।
डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर 23 जून को पार्टी के झंडे-बैनर लगाकर प्रत्येक बूथ पर डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। पौधरोपण के कार्यक्रम शुरू होंगे, जो 06 जुलाई तक चलेंगे। इस दौरान प्रत्येक बूथ पर बूथ समिति द्वारा 11 पौधे लगाए जाएंगे। 23 जून से ही मंडल के अंतर्गत आने वाले तालाब, कुंओं अन्य जल बहाव, जल स्त्रोतों का लक्ष्य लेकर प्लास्टिक रहित अभियान हेतु ‘स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत’ की थीम पर स्वच्छता अभियान शुरू किए जाएंगे। इस अवसर पर सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, विधायक, पार्षदगण व कार्यकर्ता पौधारोपण करेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री सुमित पचौरी सहित जनप्रतिनिधि प्रातः भाजपा प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर के समीप स्थित डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। भोपाल में सभी 29 मंडलों के बूथ स्तर पर डॉ. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम संपन्न होंगे। साथ ही भोपाल जिले में बूथ स्तर पर 25 हजार पौधे लगाए जायेंगे।




Leave a Reply