सुप्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक प्रदीप मिश्रा आज महाकाल के दरबार में पहुंचे। उन्होंने गर्भगृह में पहुंचकर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। नर्मदा परिक्रमा वाले बाबा भी आज महाकाल मंदिर पहुंचे। देखिये महाकाल के दरबार की इनकी वीडियो और तस्वीरें।
आज उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह शिव महापुराण कथा वाचक प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने गर्भगृह में भगवान का जलाभिषेक किया। साथ ही पूजा अर्चना की और नंदी हाल में भी भगवान नंदी की पूजा की।
आज ही महाकाल के दरबार में संत दादा गुरूजी नर्मदा परिक्रमा वाले बाबा पहुंचे। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला के साथ जलाभिषेक किया और फिर नंदी हाल में प्रार्थना की।
Leave a Reply