शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मनेगा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

मध्यप्रदेश में 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जायेगा। योग दिवस पर प्रदेश भर में सामूहिक योग के कार्यक्रम होंगें। राज्य स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह की उपस्थिति में लाल परेड ग्राउण्ड, भोपाल पर सुबह 6.30 बजे से होगा।राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाल परेड ग्राउण्ड पर प्रात: 6.30 बजे तक सहभागियों की उपस्थिति होगी। सुबह 6.40 पर अतिथियों की उपस्थिति में मध्यप्रदेश गान होगा। सुबह 6.45 पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का उदबोधन होगा। राज्य स्तरीय योग दिवस पर सुबह 7 बजे से सामान्य योग अभ्यास क्रम होगा। कार्यक्रम सुबह 8 बजे तक सम्पन्न हो जायेगा।जिला मुख्यालयों पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम मंत्री परिषद् के सदस्यों की उपस्थिति में होगा। इसके लिये मंत्रीगणों को जिले आवंटित किये गये हैं। सामूहिक योग कार्यक्रम स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।लाल परेड ग्राउण्ड पर हुई रिहर्सलआज लाल परेड ग्राउण्ड पर मुख्य कार्यक्रम की रिहर्सल हुई। रिहर्सल में शासकीय, अशासकीय विद्यालयों के विद्यार्थी, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, एनसीसी कैडेट, पतंजलि योग संस्था एवं अन्य योग संस्थाओं के सदस्य शामिल हुए। रिहर्सल का निरीक्षण आयुक्त लोक शिक्षण, श्री नीरज दुबे तथा भोपाल जिला कलेक्टर श्री निशांत वरवड़े द्वारा किया गया।लाल परेड ग्राउण्ड पर कार्यक्रम की रिहर्सल में प्रार्थना, ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, कटि चालन, घुटना संचालन आदि चालन क्रियाएँ करवायी गई। इसके साथ ही ताड़ासन, वृक्षासन, पाद-हस्तासन, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, शशांकासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंग आसन सहित अन्य आसन का अभ्यास करवाया गया। प्राणायाम का अभ्यास भी करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today