-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
शिवराज सरकार में 28 नए मंत्रियों की शपथ
भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार में गुरुवार को बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार हो गया जिसमें 28 नए मंत्रियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में शपथ दिलाई। इसमें सिंधिया समर्थकों का पलडा भारी रहा और उन्होंने जितने नाम प्रस्तावित किए थे, वे सभी मंत्री बन गए। विस्तार से यह बात साफ हो गई है कि विधानसभा के 24 उपचुनाव की बिसात बिछ चुकी है और चुनाव आयोग के इशारे की देर है।
मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव सहित जगदीश देवड़ा, विजय शाह, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एंदलसिंह कंषाना, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विश्वास सारंग, इमरती देवी, डॉ. प्रभूराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसौदिया, प्रद्युम्नसिंह तोमर, प्रेमसिंह पटेल, ओमप्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद सिंह भदौरिया, मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, भारत सिंह कुशवाहा, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, रामकिशोर कांंवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज डंडौतिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया की सूची फाइनल हुई थी। इसके मुताबिक शपथग्रहण कराई गई और फिर सभी मंत्री अपनी गाड़ी तथा स्टाफ के साथ वल्लभ भवन पहुंचे है वहां कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें सभी को बधाई।




Leave a Reply