-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
शिवराज सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह का कांग्रेस नेता अरुण यादव को ऑफर
भाजपा की शिवराज सरकार के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने एक टीवी चैनल के प्रोग्राम में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को भाजपा में आने का ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उनके साथ कभी भी अपमान का व्यवहार कर दिया जाता है। वहीं, यादव ने मंच पर ही मंत्री के ऑफर को ठुकरा दिया।
आज भोपाल में एक टीवी चैनल के प्रोग्राम में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यादव एक मंच को साझा कर रहे थे। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अरुण यादवजी के साथ कांग्रेस में काफी अपमान का व्यवहार किया जाता है। उनका लोकसभा का टिकट काट दिया जाता है। सिंह ने कहा कि यादव काफी अच्छे व्यवहार के व्यक्ति हैं और उनका वे इस तरह अपमान नहीं देख सकते। उन्होंने मंच से ही अरुण यादव को भाजपा में आने का आमंत्रण दिया। मगर अरुण यादव ने मंत्री को कांग्रेस कभी नहीं छोड़ने की बात कहते हुए ऑफर को नामंजूर कर दिया।




Leave a Reply