-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
शिवराज सरकार का बजट सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय का होगा, बजट पूर्व संसदीय कार्य मंत्री का बयान
मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का वर्ष 2022-23 का बजट कैबिनेट की बैठक में स्वीकृत हुआ है। बजट गांव-गरीब और महिलाओं के सम्मान व कल्याण का होगा और हर बार की तरह इस साल भी भाजपा सरकार का बजट सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय का होगा।
मध्य प्रदेश विधानसभा में शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक हुई जिसमें बजट को मंजूरी दी गई। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि सदन में कैबिनेट से स्वीकृत बजट को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा पेश करेंगे। अमृतकाल में आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाने और उसे साकार करने के लिए यह बजट सारगर्भित बजट होगा। प्रदेश की जनता के जीवनस्तर में बदलाव के लिए भी बजट में कोशिश होगी। भाजपा सरकार हर बार जो बजट लाती है वह जन हितैषी व जनकल्याणकारी बजट होता है। इसमें सभी वर्गों के लोगों का ध्यान रखा जाता है और गांव-गरीब-किसान, महिलाओं के सम्मान व कल्याण पर यह बजट ध्यान देगा। जो आर्थिक सर्वेक्षण आया है, उसी दिशा में यह बजट मील का पत्थर साबित होगा।




Leave a Reply