-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
शिवराज में सड़कों पर हो रहे हैं तबादलों के सौदे: भूपेन्द्र गुप्ता
इसी महीने शुरू हुए तबादला सीजन में तबादला उद्योग की भाव-सूची भाजपाई खुद ही बखान रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि विगत दिनों उच्च शिक्षा मंत्री के स्टाफ द्वारा तबादले में कोट किए गए 5 लाख के भाव की बदनामी सूखी भी नहीं कि कल भाजपा के मंत्री विजय शाह ने सतना में कहा कि उनके यहां थैलियां लिए लोग लाइन लगाकर खड़े रहते हैं कि कलेक्टर बनवा दो एसपी बनवा दो। भारतीय जनता पार्टी के लूट राज का इससे बड़ा क्या प्रमाण हो सकता है?
गुप्ता ने मांग की कि इस तबादला सीजन में जितने भी लोगों की पोस्टिंग हों उनके प्रचलित दरों से टर्नओवर घोषित किए जाने चाहिए ।गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति भारतीय जनता पार्टी की कटिबद्धता ही है कि संघ के लोग भी मंत्री को भ्रष्टाचार करने से तो रोक नहीं रहे हैं लेकिन दरें आधी करने की हिदायत दे रहे हैं ।इसी तरह जनता का धन लूट कर बाद में विधायकों की खरीद-फरोख्त में लूट का धन खर्च होता है।
प्रजातंत्र को चौराहे पर नंगा करने वाली यह लूटमार रोकने की जिम्मेवारी भारतीय जनता पार्टी और मुख्यमंत्री जी की है उन्हें सफाई देना चाहिए कि विजय शाह किन लोगों की तरफ इशारा कर रहे हैं जिनकी नियुक्तियां थैलियों से हुई हैं?उनके नाम उजागर किये जाने चाहिये।




Leave a Reply