-
दुनिया
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण के क्षेत्र में सुधार के लिए समन्वित प्रयास जरूरी: गौतम

कनाडा के हैलीफेक्स में 65वीं कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कांफ्रेंस में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कई सत्रों में हिस्सा लिया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण के क्षेत्र में सुधार के लिए समन्वित प्रयास जरूरी बताए।
विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम कनाडा के हैलीफेक्स में 65 वीं काँमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कांफ्रेंस में शामिल हुए। मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कनाडा के हैलीफैक्स में 21 से 25 अगस्त तक आयोजित 65 वीं कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री कांफ्रेंस (राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन) में भारत का प्रतिनिधित्व किया। भारतीय संसदीय दल की अगुवाई अध्यक्ष, लोकसभा ओम बिरला ने की। इस संसदीय दल में कई राज्यों विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभाओं के प्रमुख सचिव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। सम्मेलन में मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने भी कई सत्रों मे सहभागिता की और विधायी निकायों के सचिवों के सम्मेलन में अपने विचार व्यक्त किए।
विभिन्न सत्रों में विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखते हुए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने बल दिया कि शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में सुधार के लिए समन्वित प्रयास जरूरी है। विधायी निकायों की इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका है और उन्हें अपने दायित्वों को गंभीरता से निभाना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने सतत विकास लक्ष्यो की प्राप्ति में विधायी निकायों की भूमिका एवं इस दिशा में भारत एवं विशेषकर मध्यप्रदेश में किए जा रहे प्रयासों पर भी अपने विचार रखे। विधानसभा अध्यक्ष गौतम ने सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में विधायी निकायों की भूमिका, यूथ राउंड टेबिल : साइबर बुलिंग, बिल्डिंग जेंडर सेंसेटिव पार्लियामेंट, द क्लाइमेट इमरजेसी : आर पार्लियामेंट होल्डिंग गवर्मेंट्स टू एकाउंट, ए पीपुल्स पार्लियामेंट : एक्सेसेब्लिटी थ्रू इनोवेशन आदि सत्रों में भाग लिया।
विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री एपी सिंह ने विधायी निकायों के सचिवों के सम्मेलन में मप्र विधान सभा का प्रतिनिधित्व कर भाग लिया। विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष गिरीश गाैतम एवं उनके ओएसडी नरेंद्र मिश्रा 26 अगस्त को 1 बजे विमान द्वारा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय विमानतल, नई दिल्ली पहुंचें। वहां से रवाना होकर 4 बजे भोपाल पहुंचें। विधानसभा अध्यक्ष गौतम की विदेश यात्रा में यूरोप के नार्वे और डेनमार्क जाने का भी कार्यक्रम था किंतु मध्यप्रदेश में अतिवर्षा के कारण उत्पन्न प्रतिकूल परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए गौतम अपना शेष दौरा निरस्त कर भोपाल आज 4 बजे पहुंच गये है। राजा भाेज विमानतल पर विधानसभा सचिवालय अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा निजी स्टाफ़,पारिवारिक सदस्य तथा बिशेष कर रीवा से आये प्रमुख कार्यकर्ताओं के एवं जन प्रतिनिधि थे।
Leave a Reply