-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
शिकारी आएगा, दाना डालेगा, जाल बिछाएगा हम नहीं फसेंगे: शिवराज
मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नगरीय निकाय चुनाव में त्रिकोणीय स्थिति बनने के बाद भाजपा-कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी जोर लगा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विशाल रोड शो के बाद आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वहां रोड शो किया और जनसभा को संबोधित करते हुए नागरिकों को चेताया कि शिकारी आएगा और दाना डालेगा, जाल बिछाएगा लेकिन आपको उसमें फंसना नहीं है। यहां उम्मीदवार तो पैसे वाला है लेकिन इसके जाल में फंसना नहीं।
सीएम चौहान ने सिंगरौली के लोगों को कहा कि सिंगरौली को भाजपा ही बनाएगी, इसे न तो कांग्रेस बनाएगी और आम आदमी पार्टी। ये तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं और पीएम नरेंद्र मोदी का विरोध करते हैं। कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति के कराण राजस्तान में सरेआम गर्दन रेंतकर हत्या की गई। महाराष्ट्र से भी ऐसी खबर आई है। ऐसी घटनाएं क्यों होती हैं क्योंकि ये लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। भाजपा किसी धर्म की विरोधी नहीं है लेकिन आतंकवादियों क को और आतंक फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। विकास के काम कभी कांग्रेस ने नहीं किए। कांग्रेस तो कभी सिंगरौली को जिला तक नहीं बना पाई।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अरविंद केजरीवाल और दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो केजरीवाल और दिग्विजय सिंह ने सबूत मांगे थे। एक तरफ तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी है तो दूसरी तरफ भाजपा। गरीब औऱ आम जनता को परेशान करने वालों को मामा नहीं छोड़ेगा और बुलडोजर चलेगा।




Leave a Reply